3538 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद

कौशांबी : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में विकास खंड मंझनपुर व मूरतगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से प्र

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM (IST)
3538 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद

कौशांबी : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में विकास खंड मंझनपुर व मूरतगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से प्रधान व सदस्य पद के कुल 3538 दावेदारों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। इसके बाद चुनाव कर्मियों ने मतपेटिका को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

शनिवार को मंझनपुर विकास खंड क्षेत्र के 192 बूथ व मूरतगंज के 217 बूथों पर मतदान कराया गया। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों ने एजेंटों के सामने मतपेटिका को सील करके स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया है। मतपेटिका जमा करने के लिए ओसा मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में देर रात तक चुनाव कर्मियों की भीड़ लगी रही। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा करने की जांच करते रहे। 12 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। जिसका प्रत्याशियों को इंतजार है।

chat bot
आपका साथी