आरोपियों की गिरफ्तारी को घेरा एसपी आफिस

कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के छोटी मीरापुर गांव के पास शुक्रवार की शाम एक युवक को गोली मारकर युवक

By Edited By: Publish:Sat, 03 Oct 2015 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2015 10:22 PM (IST)
आरोपियों की गिरफ्तारी को घेरा एसपी आफिस

कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के छोटी मीरापुर गांव के पास शुक्रवार की शाम एक युवक को गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। शनिवार की दोपहर गांव के दर्जनों लोगों ने घायल के साथ एसपी आफिस में प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर एसपी पीआरओ ने उन्हें किसी तरह समझा कर गुस्सा शांत कराया। साथ ही घायल को जिला चिकित्सालय भेजा।

मीरापुर निवासी अमर ¨सह पुत्र सूरजदीन अपनी बहन के गांव साहदिपुर गया था। शुक्रवार की शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही छोटा मीरपुर के पास पहुंचा उसी समय गांव के कल्लू पुत्र राजाराम व प्रदीप पुत्र हिम्मत ¨सह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि विवाद के बाद उसे लूटने का प्रयास किया। अमर ¨सह ने शोर मचाया तो उसे गोली मार दी। गोली उसकी नाक के पास लगी। बह गंभीर रूप से घायल हो कर गांव की और शोर मचाते हुए भागने लगा और कुछ दूर जाकर बेहोश होकर गिर गया। शोरगुल सुनकर गांव के कुछ लोग आ गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद उसके भाई रोशन की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार की सुबह परिवार के लोग उसे वापस गांव ले आए। दोपहर लगभग दो बजे गांव के दर्जनों लोग घायल को चारपाई पर लादकर एसपी आफिस आए। गेट के पास उसे रखकर हंगामा करने लगे। करारी पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपी गांव में ही घूम रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। ग्रामीणों के हंगामे के दौरान आफिस में एसपी, एएसपी व सीओ कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं थी। एसपी के पीआरओ ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा कर उनका गुस्सा शांत कराया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

करारी एसओ राकेश यादव का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के पर नामजद एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। विवेचना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी