प्रतिभाशाली विद्याíथयों का किया सम्मान

डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच का अधिवेशन नगर के आवास विकास कॉलोनी में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया गया। साथ ही नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 11:34 PM (IST)
प्रतिभाशाली विद्याíथयों का किया सम्मान
प्रतिभाशाली विद्याíथयों का किया सम्मान

जासं, कासगंज: डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच का अधिवेशन नगर के आवास विकास कॉलोनी के गौतम बुद्ध पार्क में रविवार को हुआ। मंच की नई कार्यकारिणी का गठन कर प्रतिभाशाली विद्याíथयों का सम्मान किया गया। नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

अधिवेशन का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रच्जवलित कर किया गया। कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा सदन में पेश किया गया जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। फिर प्रतिभाशाली विद्याíथयों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रामेश्वर दयाल जाटव ने कार्यकारिणी को भंग कर नए चुनाव की घोषणा की। सर्वसम्मति से नए चुनाव के लिए नौबत राम को चुनाव अधिकारी बनाया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में रामेश्वर दयाल जाटव अध्यक्ष, नौबतराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मानिकचंद्र गौतम उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र महामंत्री, सविता गौतम संगठन सचिव, सौरन ¨सह कोषाध्यक्ष, प्रेमपाल ऑडीटर, मंजू कौशल, राजेंद्र बाबू प्रचार मंत्री, नेक ¨सह मीडिया प्रभारी चुने गए। सलाहाकार समिति में अमीर चंद्र दिनकर, रामनाथ, रमेश चंद्र, अशोक प्रकाश गौतम, ब्रजेश कुमार, गजराज ¨सह के नाम शामिल किए गए। इस मौके पर योगेश प्रसाद, राजवीर ¨सह, अयोध्या प्रसाद, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रेमपाल ¨सह, अनार ¨सह, जयप्रकाश, किशन लाल, मोतीलाल आदि सहित नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी