अम्मा, राम.. राम.. अब जा थैले में लइयो सब्जी

कभी हाथ हिला किया अभिवादन तो बुजुर्गों के जोड़े हाथ ग्रामीणों ने पहनाई मालाएं तो सांसद समस्याएं पूछना भी न भूले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:11 AM (IST)
अम्मा, राम.. राम.. अब जा थैले में लइयो सब्जी
अम्मा, राम.. राम.. अब जा थैले में लइयो सब्जी

जिज्ञासू वशिष्ठ, कासगंज:

तपती धूप, माथे से टपकता पसीना इस पर छह किमी का सफर। सांसद की संकल्प यात्रा में वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे नई ऊर्जा भर देते। सुस्ताते नेता फिर उठ खड़े होते। गांधीजी की जयंती पर संकल्प पदयात्रा पर निकले सांसद पूरे जोश में दिखे। स्वच्छता का संदेश दिया तो पॉलीथिन बंद करने पर जोर रहा। प्रह्लादपुर में बुजुर्ग महिला से बोले-अम्मा, राम.. राम..। ये लओ थैला। अब जा थैले में सब्जी और सामान लइयो। एक बुजुर्ग तो उनके गले ही लग गए।

नगलापट्टी से सोरों मेला ग्राउंड सांसद की संकल्प पदयात्रा सरकारी कार्यक्रमों के चलते दो बजे शुरू हो सकी। नगर पालिका के हॉल में भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने पहले कार्यकर्ताओं को यात्रा का उद्देश्य बताया। दो बजे सोरों से पदयात्रा शुरू हुई। युवाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो बुजुर्गों को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। हाथों में लहराते भाजपा के झंडों के साथ कार्यकर्ता उत्साहित थे, लेकिन सांसद पहले कदम से ही अनुशासन में रहने की नसीहत देते नजर आए। बार-बार कहने पर भी जब सोरों से कुछ आगे कार्यकर्ता पूरी सड़क पर दिखाई दिए तो उन्होंने खुद रुककर उन्हें एक तरफ किया। एआरटीओ दफ्तर के निकट लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने परिचय कराया। सांसद ने कपड़े के थैले भेंट कर सरकार का पॉलीथिन बंद होने का संदेश समझाया।

chat bot
आपका साथी