कासगंज में आज परिजात का पौधा रोपेंगी राज्यपाल

वे यहां पर वृक्ष महाकुंभ-2019 के तहत वे यहां पौराणिक महत्व वाला परिजात (हरसिंगार) का पौधा रोपेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:17 AM (IST)
कासगंज में आज परिजात का पौधा रोपेंगी राज्यपाल
कासगंज में आज परिजात का पौधा रोपेंगी राज्यपाल

जागरण संवाददाता, कासगंज : प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन शुक्रवार को कासगंज आ रही हैं। वे यहां पर 'वृक्ष महाकुंभ-2019' के तहत वे यहां पौराणिक महत्व वाला परिजात (हरसिंगार) का पौधा रोपेंगी। परिजात सहित कई किस्म के पौधे खासतौर पर बेंगलुरु से मंगवाए गए हैं।

पौधारोपण का मुख्य आयोजन चंदनपुर घटियारी में गंगावन पर होगा। राजभवन से मिले विशेष निर्देश के तहत राज्यपाल और अन्य वीआइपी पौराणिक और औषधि महत्व के पौधे रोपेंगे। प्रशासन ने परिजात के साथ रुद्राक्ष, लाल चंदन आदि पौधों की व्यवस्था की है। प्रत्येक किस्म के पौधों की संख्या 11-11 रहेगी। राज्यपाल का स्वागत फूलों से नहीं, फलों से किया जाएगा। बाद में ये फल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों में वितरित किए जाएंगे। प्रशासन ने करीब दो कुंतल वजन की सेब, अनार और केला आदि पौष्टिक फलों की टोकरियां तैयार कराई हैं।

chat bot
आपका साथी