ईद-उल-जुहा आज, की खरीदारी

मुस्लिम बस्तियों में उत्साह दिखा रहा है। महिलाओं ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST)
ईद-उल-जुहा आज, की खरीदारी
ईद-उल-जुहा आज, की खरीदारी

जासं, कासगंज: बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारियां की है। मुस्लिम बस्तियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीद फरोख्त की गई है। बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। मुस्लिम महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।

बकरीद को ईद-उल-अजहा या जुहा भी कहा जाता है। अजहा का मतलब सूर्योदय से लेकर सूर्य अस्त तक का समय। कुरान के अनुसार इस पर्व की महत्ता है कि एक दिन अल्लाह ताला ने हजरत इब्राहीम से सपने में उनकी सबसे अजीज की कुर्बानी मांगी थी। तभी से इस पर्व पर कुर्बानी का दौर शुरू हुआ और इसी पर्व का महत्व भी इसी से जोड़ा गया है। यह पर्व अरबी महीने में जिल हिच्जा की दसवीं तारीख को होता है। बकरे की कुर्बानी देने के लिए मुस्लिम धर्म के लोग पहले से ही पूरी तैयारी करते है। जिले भर में भी इस पर्व को लेकर तैयारियां की गई है। जमकर बकरों की खरीद फरोख्त हुई है। ढोलना स्थित पैठ में दूरदराज से आए व्यापारियों ने बकरे खरीदे व बेचे। जो जिले में हीं नहीं बल्कि गैर प्रदेशों में भी भेजे गए है। इसके अलावा मुस्लिम समाज में घर-घर तैयारियां हो रही है। तमाम घरों में रंगाई-पुताई कर उन्हें सजाया व संवारा गया है। बाजार में ईद पर्व को लेकर रौनक है। मंगलवार को बाजार गुलजार दिखाई दिया। आज बुधवार को बकरीद धूमधाम से मनाई जाएगी। मुस्लिम महिलाओं ने बाजारों में वस्त्रों की खरीदारी की है। तमाम मुस्लिम बस्तियों में पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है।

chat bot
आपका साथी