योजनाओं से वंचित पात्रों की हुई तलाश

जिले में इन योजनाओं को लाभ आठ हजार लोगों से अधिक को मिलेगा। ये वो लोग हैं जो लाभकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं पर उनको अब तक इसका लाभ नहीं मिल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 10:33 PM (IST)
योजनाओं से वंचित पात्रों की हुई तलाश
योजनाओं से वंचित पात्रों की हुई तलाश

जागरण संवाददाता, कासगंज: शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों की तलाश पूरी हो गई है। अब जल्द ही पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में जिलेभर में 32 हजार से ज्यादा पात्र वंचित मिले हैं। अब ऐसे पात्रों को शासन की आठ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ऐसे पात्र आज भी पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड, आवास समेत आठ जनयोजनाओं से वंचित बने हुए थे।

शासन ने बीते दिनों जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन कर आठ जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्रों की खोज करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में आयोजित बैठक में सभी ग्राम पंचायतों में 32634 वंचित पात्रों की तलाश की गई। यह ऐसे ग्रामीण हैं जिन्हें आज तक कई साल से शासन की आठ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। प्रधान से लेकर अफसरों के दर तक दस्तक देने वाले ऐसे पात्र ग्रामीणों का चयन ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में 5131 निराश्रित महिलाओं के अलावा वृद्धावस्था और किसान पेंशन के लिए 7143, दिव्यांगजन पेंशन के लिए 1579, अंत्योदय राशन कार्ड के लिए 557 और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लिए 8795, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 7646 वंचित पात्र लाभाíथयों का चयन हुआ है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 608 और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 1375 वंचित लाभाíथयों का चयन किया गया। उन्होंने बताया शासन की वेबसाइट पर ऐसे चयनित 32634 लाभाíथयों में से 23024 के डाटा फी¨डग का कार्य पूरा कर दिया गया है, अन्य की डाटा फी¨डग का कार्य प्रगति पर है। डाटा दर्ज होने के बाद शासन के निर्देश पर इन सभी चयनित पात्र लाभाíथयों को शासन की आठ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। -आठ योजनाओं का मिलेगा लाभ-

ग्राम पंचायतों में हुई बैठक में चयनित पात्र वंचित लाभाíथयों को अब शासन की आठ जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इन योजनाओं में पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था और किसान- दिव्यांगजन पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शामिल है।

chat bot
आपका साथी