प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को जागरण ने भिजवाया अस्पताल

दैनिक जागरण ने सड़क पर कराह रही गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। इससे वह ही नहीं उसका प्रसव भी सुरक्षित हुआ। उसने एक बेटी को जम्न्म दिया। महिला ने जागरण का धन्यवाद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 12:28 AM (IST)
प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को जागरण ने भिजवाया अस्पताल
प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को जागरण ने भिजवाया अस्पताल

जागरण संवाददाता, सिढ़पुरा: सड़क किनारे प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को दैनिक जागरण ने राहत दिलाई। एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजी गई इस महिला ने बालिका को जन्म दिया। अस्पताल में मां और नवजात दोनों सकुशल हैं।

शुक्रवार दोपहर कस्बा के पटियाली रोड पर एक महिला कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर तमाम नागरिक मौके पर एकत्रित हो गए। इसी दौरान अपने काम से जा रहे दैनिक जागरण प्रतिनिधि भी भीड़ देखकर मौके पर रुक गए। मामले की नजाकत देखकर तत्काल 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। उससे दर्द से कराहती महिला को पीएचसी भिजवाया गया। जहां उसने एक बालिका को जन्म दिया है। अब दोनों ही कुशल हैं। महिला ने अपना नाम राधा पत्‍‌नी बबलू निवासी गांव करनपुर थाना पटियाली बताया। महिला ने जागरण का आभार व्यक्त किया। उसने बताया कि उनकी मदद से आज वो और उनकी बच्ची सकुशल है। महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में स्टाफ नर्स उषा और च्योति का खास योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी