हादसों में कोर्ट के पेशकार सहित आधा दर्जन घायल

अमांपुर में बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर सहावर में तांगे की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:18 AM (IST)
हादसों में कोर्ट के पेशकार सहित आधा दर्जन घायल
हादसों में कोर्ट के पेशकार सहित आधा दर्जन घायल

कासगंज, जागरण संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह सड़क हादसे में कोर्ट के पेशकार के घायल होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। अपर जिला जज सीनियर डिविजन के पेशकार दीनदयालपुर कॉलोनी निवासी विजय चौहान पुत्र चंद्रपाल एवं एटा के शिवपुरी निवासी सिविल जज प्रथम के पेशकार गौरव यादव पुत्र राजवीर बाइक से न्यायालय से जा रहे थे। नोवा फैक्ट्री के निकट पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। चालक बोलेरो को मौके पर छोड़ फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। इधर शुक्रवार रात अमांपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार चरन देवी पत्नी महेश चंद्र एवं महेश चंद्र पुत्र नाथूराम निवासी लक्ष्मीपुर थाना अमांपुर घायल हुए हैं। चरनदेवी को अलीगढ़ रेफर किया गया। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बाइक भिड़ंत की घटना में धीरेंद्र पुत्र उमेश चंद्र निवासी नगला गोस्वामी कोतवाली सोरों और अन्य घटना में कृपाल पुत्र नेकसू निवासी क्यामपुर बहेड़यिा घायल हुआ है। वहीं शुक्रवार रात सहावर में बाइक सवार अभिषेक एवं उसका साथी तांगे की टक्कर से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी