कर्मचारियों का शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त

इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। वहीं नई इकाई का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:26 AM (IST)
कर्मचारियों का शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त
कर्मचारियों का शोषण नहीं करेंगे बर्दाश्त

जागरण संवाददाता, कासगंज : गुरुवार को रोडवेज बस डिपो परिसर में सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। वहीं नई इकाई का गठन किया गया।

चुनाव अधिकारी आरके वर्मा और क्षेत्रीय मंत्री हर्ष गौतम की अध्यक्षता में हुए चुनाव में रामनिवास गौतम को कार्यालय शाखा का जिलाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष भानू प्रकाश, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, संयुक्त मंत्री रामजीलाल, संगठन मंत्री कुंवरपाल, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, लेखा परीक्षक रामनिवास वर्मा, क्षेत्रीय सदस्य प्रवीण बाबू, कौशल किशोर, सुरेश शर्मा, मुस्तकीम, हबीब खान, आवेश, प्रदीप और गजाधर सिंह बने। वहीं डिपो शाखा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पांडे, राजीव चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राजकुमार, मंत्री अरविद सक्सेना, संयुक्त मंत्री मुकेश चंद्र, जितेन्द्र यादव, संगठन मंत्री विजय पाल सिंह, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार सिंह, लेखा परीक्षक शिव प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सदस्य भूपेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, अमित राठौर, सदस्य कार्यालय प्रभारी संजीव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह चौहान, सदस्य अनोज कुमार, सुशील कुमार सविता, सगुफ्ता बेगम, मानिक चन्द्र, संजीव कुमार, दुष्यंत कुमार चुने गए। संगठन के नेताओं ने कहा निगम के किसी भी कर्मचारी को शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी