शिवालयों में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज

शहर के भूतेश्वर मंदिर पर दूरदराज के कांवड़ियों ने भी गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:18 AM (IST)
शिवालयों में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज
शिवालयों में गूंजी हर-हर महादेव की गूंज

जेएनएन, कासगंज: सावन के तीसरे सोमावार को जिले भर में शिवालयों में पहुंचकर धर्मलांबियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। परिवार के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। शहर के भूतेश्वर मंदिर पर दूरदराज के कांवड़ियों ने भी गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं का सुबह से ही शिव मंदिर पर तांता लगा। शहर के भूतेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, चामुंडा मंदिर, काली मंदिर, शनि मंदिर सहित तमाम मंदिरों पर सुबह से श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने फल फूल, धतूरा, बेलपत्र आदि भगवान को अर्पण कर जलाभिषेक किया। मुहल्ला जय-जयराम स्थित प्राचीन मंदिर पर सुबह जलाभिषेक हुआ। दोपहर को भगवान सत्यनारायण की कथा हुई। भूतेश्वर मंदिर पर पहुंचकर कांवड़ियों ने गंगा जल से भगवान का जलाभिषेक किया। शिवालयों में हर-हर महादेव के स्वर गूंजते रहे। कस्बा सोरों, अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, गंजडुंडवारा, मोहनपुर, सहावर सहित ग्रामीण इलाकों में भी भगवान शिव को मनाने के लिए धर्मलांबियों ने भगवान का जलाभिषेक किया। घरों में महिलाओं ने उपवास रखा।

chat bot
आपका साथी