खौफ के चलते पड़ोसियों के घर में सोए बच्चे

महिला की हत्या के बाद गांव में दहशत महिला के हत्यारे फरार तलाश में दबिश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 11:05 PM (IST)
खौफ के चलते पड़ोसियों के घर में सोए बच्चे
खौफ के चलते पड़ोसियों के घर में सोए बच्चे

कासगंज, जागरण संवाददाता। किसौल में शनिवार को भी खामोशी रही। गुरुवार रात हत्या के बाद शुक्रवार को दिन भर गांव में दहशत रही। मृत महिला के परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है। बच्चों के दिमाग पर खून से लथपथ आंगन का मंजर इस तरह छाया है याद करते ही चीख निकल जाती है। महिला के हत्यारे फरार चल रहे हैं।

गुरुवार रात किसौल निवासी सुदामा देवी की हमलावरों ने गोली मार हत्या कर दी थी। निकट सो रहा बेटा विष्णु भी घायल हुआ था, जो अलीगढ़ में भर्ती है। इधर शुक्रवार को दिन भर गांव में दहशत छाई रही। शुक्रवार को महिला का पोस्टमार्टम न होने के कारण परिवार के पुरुष अस्पताल पर ही रहे। इधर घर में सिर्फ महिला के पांच बच्चे थे। मां को लहूलुहान देखने वाले बच्चों के चेहरे पर खौफ छाया हुआ है। उस मंजर को याद कर चीख निकल जाती है। शाम होते ही बच्चे दहशत में आ गए। घर का आंगन उन्हें बार-बार खौफ का याद दिला रहा था। ऐसे में पड़ोसियों ने बच्चों को अपने यहां शरण दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो बच्चे मां की याद में बिलख पड़े। वहीं महिला का पति रामदास भी खौफ मे है। अभी तक पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है।

---------

'हत्यारों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पीड़ति परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस गंभीर है।'

-अवधेश भदौरिया, थानाध्यक्ष सुन्नगढ़ी

chat bot
आपका साथी