एक नजर में

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आज कासगंज जिले के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त जीएस पि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:00 AM (IST)
एक नजर में
एक नजर में

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आज

कासगंज: जिले के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा मलिन बस्ती एवं बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

जन अधिकार पार्टी डीएम को देगी ज्ञापन

कासगंज: जन अधिकार पार्टी द्वारा निजीकरण, महंगाई सहित आदि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के एके सिंह ने दी है।

किसान यूनियन एसडीएम को देगी ज्ञापन

कासगंज: भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर सुबह 10 बजे सदर तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा तथा राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को दिया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने दी है।

chat bot
आपका साथी