एमपी से लौटे 10 मजदूर, राजस्थान से आएंगे छह दर्जन

जागरण संवाददाता कासगंज दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर लाने की मुहिम जारी है। श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 06:06 AM (IST)
एमपी से लौटे 10 मजदूर, राजस्थान से आएंगे छह दर्जन
एमपी से लौटे 10 मजदूर, राजस्थान से आएंगे छह दर्जन

जागरण संवाददाता, कासगंज : दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर लाने की मुहिम जारी है। शुक्रवार को एमपी से दस मजदूर कासगंज में लौटे। वहीं राजस्थान से भी छह दर्जन से ज्यादा मजदूरों की सूची कासगंज आ चुकी है। इनके शनिवार या रविवार तक कासगंज पहुंचने की संभावना है।

दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस घर लाने में यूपी सरकार जुटी हुई है। हर राज्य में फंसे मजदूरों के लिए सरकार ने नंबर जारी कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश में फंसे दस मजदूर कासगंज पहुंचे। झांसी से अलीगढ़ डिपो की बस इन्हें लेकर आई। एमपी की बसें इन्हें झांसी तक छोड़ रही हैं। इनमें चार कासगंज के तथा आधा दर्जन पटियाली क्षेत्र के थे। बस स्टैंड पर इनकी जांच कराने के बाद में इन्हें आश्रय स्थलों पर क्वारंटाइन कराया गया है। वहीं राजस्थान से भी 75 से ज्यादा मजदूरों की सूची कासगंज में आ गई है। इनके शनिवार को मथुरा बॉर्डर से कासगंज के लिए रवाना होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी