एक नजर के लिए खबरें

चारपाई तोड़ने के विवाद में युवक को पीटा भोगनीपुर कोतवाली के सिथरा-रामपुर गांव निवासी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:20 PM (IST)
एक नजर के लिए खबरें
एक नजर के लिए खबरें

चारपाई तोड़ने के विवाद में युवक को पीटा

भोगनीपुर : कोतवाली के सिथरा-रामपुर गांव निवासी कल्लू ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने घर के दरवाजे बैठा था। तभी गांव का बबली सिंह व उसका भाई लल्ली सिंह ने अपने ट्रैक्टर से दरवाजे पर पड़ी चारपाई तोड़ दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने गाली-गलौज कर उसे लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया। एसएसआई दिनेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा गया है। संस धर्म की हानि होने पर आते हैं भगवान

रूरा : डगराहा गांव स्थित पालीमाता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य राम कुमार अनजाना ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि धर्म के विरुद्ध काम करने वाले का पतन करने के लिए स्वयं भगवान आते है। यही सीख कृष्ण जन्म की कथा हमें देती है। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचार से त्रस्त जनता को मुक्ति के लिए भगवान ने अवतार लिया और कंस का संहार किया। प्रधान राजन शुक्ला, अधिवक्ता शैलेंद्र सविता मौजूद रहे। संसू

chat bot
आपका साथी