मायके में महिला आग से झुलसी, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, शिवली : ससुरालीजनों से विवाद के बाद पिता के घर पर रह रही महिला संदिग्ध हालात म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 03:01 AM (IST)
मायके में महिला आग से 
झुलसी, हालत गंभीर
मायके में महिला आग से झुलसी, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, शिवली : ससुरालीजनों से विवाद के बाद पिता के घर पर रह रही महिला संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आकर झुलस गई। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है।

साकेतनगर शिवली निवासी राम विलास की पुत्री नीलम (26) की शादी इटावा निवासी विशाल सविता से पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजनों से विवाद होने पर वह दो साल से मायके में पिता के साथ रह रही है। गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में वह आग की चपेट में आ गई। तेज लपटों में घिरी नीलम की चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद नाजुक हालत में उसे सीएचसी लाए। डा. शमशाद ने उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने खाना बनाते समय हादसा होने की जानकारी दी है। कोतवाल राधा मोहन दुबे ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी