गांव की चौपाल : चाहे जितना चक्कर लगावै, न आइब झांसे मा

जागरण संवाददाता कानपुर देहात भइया कोहू कितना पैर छुवे और चाही चक्कर घरे का लगावे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 07:25 PM (IST)
गांव की चौपाल : चाहे जितना चक्कर लगावै, न आइब झांसे मा
गांव की चौपाल : चाहे जितना चक्कर लगावै, न आइब झांसे मा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भइया कोहू कितना पैर छुवे और चाही चक्कर घरे का लगावें अबकी हम झांसा मा न अइबे। झांसा में पड़ीकर पांच साल पछतावे का नाही है। हमका मीठी मीठी बात करकै जाहै जितना लुभावैं की कोशिश करैं लेकिन हम अबकी बार अपने मन से प्रत्याशी चुनिबे। यह बातें पातेपुर लालपुर में सजी चुनावी चौपाल में गुलाब सिंह ने कही। उनके साथ ही चौपाल में चर्चा करने में मगन दिनेश कुमार ने कहा कि कई प्रधान का वोट दई चुके हन कोऊ अपनी बातन मा खरा नहीं उतरौ, शिक्षा और छवि के प्रत्याशी का ही प्राथमिकता होई। सरकार का चाही कि विकास का पैसा खाएं वालेन का कठोर कार्रवाई होए तो बरसाती मेढक की तरह चुनाव के समय तमाम प्रत्याशी उतरात न फिरैं। वहीं बैठे युवा कल्लू ने कहा कि जाउन प्रत्याशी गांव म सबसे अधिक पढ़ा लिखा और संस्कारी होइ वही का वोट देबे। उनकी बात से ही सरोकार रखने वाले कृष्ण कुमार तपाक से बोले कि भइया हमहु ऐ बारी शिक्षित व्यक्ति का ही वोट देबे कई साल से तो जाति पात मा पड़ीकर कुछ भला हुवा नाही। गांव मा विकास तो शिक्षिते प्रत्याशी कर सकत है। यही बैठे सरवर कुछ देर तक सोचने के बाद बोले कि हम और हमार परिवार वाले तो वहीं का वोट देहिए जो हमाए सुख दुख मा खड़ो रहा, आखिर इत्तो हमार मदद करो है तो कुछ तो हमाओ फर्ज भी है। यही बैठे मेडिकल स्टोर संचालक रमेश कुमार बोले कि अभी से कऊ लोग आकै पैर छूअत है और वोट मांगी रहे, कौनो खुद का युवा तो कौनो शिक्षित होवे की बात कह गांव चमकावे का वादा करी रहा। लेकिन हम अंत तक देखी रहे कि आखिर सभी प्रत्याशी जो खड़ा हो रहो वह में सबसे विश्वसनीय और विकास करै वाला कौन है। केवल विकास कामे के खातिर अबकी वोट दैब।

chat bot
आपका साथी