तीन तलाक पर कानून को कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुस्लिम महिलाओं द्वारा तीन तलाक की पुरानी कुरीति खत्म करने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM (IST)
तीन तलाक पर कानून को कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन
तीन तलाक पर कानून को कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: मुस्लिम महिलाओं द्वारा तीन तलाक की पुरानी कुरीति खत्म करने को इससे कानूनी दर्जा देने की आवाज बुलंद की गई। मुस्लिम समाज की महिलाएं भोगनीपुर हाईवे स्थित माती तिराहे पर एकत्र हुईं और तीन तलाक व्यवस्था समाप्त करने को कानून बनाने की नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। कांग्रेस कार्यालय पर कोई पदाधिकारी न मिलने पर महिलाओं ने अपना मांग पत्र चस्पा किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य रेणुका सचान आदि के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाएं भोगनीपुर हाईवे के माती तिराहे पर एकत्र हुईं और जिला कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला। महिलाएं तीन तलाक समाप्त करो, कुप्रथा पर कानूनी पाबंदी लगाओ आदि नारे लगा रहीं थीं। इस दौरान शीबा बेबी ने कहा कि तीन तलाक समाप्त किए जाने संबंधी कानून भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। जो कि लोकसभा से पास होकर राज्यसभा में पास होना है। कांग्रेस पार्टी का राज्यसभा में बहुमत है। ऐसे में भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस ज्ञापन से मांग करते हैं कि तीन तलाक पर राज्यसभा भी सकारात्मक हो। ताकि मुस्लिम महिलाओं को इससे संबंधित न्याय मिल सके। इसके लिए वे कांग्रेसी नेताओं से सहायता मांगने गई। उनसे गुजारिश करने गई। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या जिलाध्यक्ष के न मिलने पर ज्ञापन कांग्रेस पार्टी कार्यालय माती में चस्पा किया गया। ज्ञापन देने वालों में सकीना बेगम, शीबा बेबी, अफसाना, आफरीन, समा, शहनाज मोहम्मदी आदि महिलाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कल्पना सक्सेना, कृष्णा गौतम, शारदा संखवार, अशोक कुमारी राजपूत, भाजपा के मानू परिहार, रजोल शुक्ला, विनोद तिवारी, योगेंद्र द्विवेदी, पुष्कल पराग दुबे, केपी ¨सह, दिनेश पालीवाल, बृजेंद्र ¨सह, शिवपाल ¨सह, जितेंद्र सचान, गोपाल सैनी, विकास मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी