स्कूल के आनलाइन निरीक्षण की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, डेरापुर: परिषदीय स्कूल का निरीक्षण अब आनलाइन होगा। इससे सटीक जानकारी मिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:42 PM (IST)
स्कूल के आनलाइन निरीक्षण की दी जानकारी
स्कूल के आनलाइन निरीक्षण की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, डेरापुर: परिषदीय स्कूल का निरीक्षण अब आनलाइन होगा। इससे सटीक जानकारी मिलेगी। जबकि फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। सोमवार को बीआरसी में सह समन्वयक ने कार्यशाला में कुढ़ावल, डेरापुर व नंदपुर न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आनलाइन निरीक्षण के बारे में जानकारी दी।

परिषदीय स्कूलों में अध्यापक समय से पहुंचे और पाठ्यक्रम विभाजित कर पढ़ाई की जाए इस पर जोर है। देखने में आया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी अधीनस्थ मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं करते हैं। अब आनलाइन निरीक्षण की शुरुआत की गई है। बीआरसी में सोमवार को सह समन्वयक पीयूष मिश्र, प्रकाश मोहन ने कार्यशाला में न्याय पंचायत कुढ़ावल, डेरापुर व नंदपुर के प्रधानाध्यापको को ऑनलाइन प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। सह समन्वयक ने प्रधानाध्यापको को बताया कि इसके लिए ईछा एप विकसित किया गया है। फिलहाल इस निरीक्षण एप के जरिए बीआरसी के सह समन्वयक ही जुड़े हैं। वह निरीक्षण करने पहुंचेंगे तो एप पर सटीक जानकारी फीड हो जाएगी। यहां राजेश सचान, रुबी निषाद, सुनील कुमार, अनीष, सुमित सचान, विनोद यादव व सूरज ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी