दीपोत्सव के साथ सजी रंगोली

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: दीवाली उत्सव को लेकर स्कूली बच्चों ने रंगोली बना कर स्वच्छता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 07:03 PM (IST)
दीपोत्सव के साथ सजी रंगोली
दीपोत्सव के साथ सजी रंगोली

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: दीवाली उत्सव को लेकर स्कूली बच्चों ने रंगोली बना कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक दूसरे को दीपावली पर्व शांति और आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील भी की।

शनिवार को सिकंदरा के कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दीपावली उत्सव मनाया। जिसमें विद्यालय के चार हाउस के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बना कर स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण पर रंगोली बनाई। बच्चों ने शिक्षकों के समक्ष अपने माडल भी प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा, निदेशक आलोक पोरवाल, अनिल पोरवाल ने बच्चों को उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान आजाद हाउस की ईशा कटियार, नम्रता साहू, श्रेया, आयुषि, पूजा, लक्ष्मी बाई हाउस की आस्था कटियार, अनन्या, ईरम फातिमा, आयशा ¨सह, भगत ¨सह हाउस से रिया कटियार, लक्ष्मी ¨सह, शुभि, विद्या ¨सह, सुभाष हाउस से सौम्या, जन्हवी, श्रष्टि, विभा ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाई। जिसमें प्रथम सुभाष हाउस रहा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

chat bot
आपका साथी