तहसील में एमएलसी अरुण पाठक ने बांटे कंबल

जासं कानपुर देहात ठंड से जरूरतमंदों को राहत मिल सके इसके लिए शासन ने कंबल वितरण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 06:08 AM (IST)
तहसील में एमएलसी अरुण पाठक ने बांटे कंबल
तहसील में एमएलसी अरुण पाठक ने बांटे कंबल

जासं, कानपुर देहात : ठंड से जरूरतमंदों को राहत मिल सके इसके लिए शासन ने कंबल वितरण को पर्याप्त बजट दिया है। हर जरूरतमंद को कंबल मिले इसके निर्देश भी हैं। यह बातें अकबरपुर तहसील में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान एलएलसी अरुण पाठक ने कहीं। उन्होंने कहा कि शासन की योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले यह सुनिश्चित करना अफसरों की जिम्मेदारी है।

तीन दिन से मौसम में सुधार है। अलबत्ता इसके पहले सर्दी ठिठुरन बढ़ा रही थी। ठंड से आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को राहत मिले इसको लेकर कंबल वितरण शासन की प्राथमिकता में हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अकबरपुर तहसील में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यहां एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने पहले से चिह्नित आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को निश्शुल्क कंबल दिए। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में एमएलसी व जिलाध्यक्ष ने लोगों को बताया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों की स्थिति सुधारने की है। इस दौरान 105 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। एसडीएम आनंद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह, प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा, आरके बलबीर सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी