वरासत में वारिस का नाम छूटने पर लेखपाल होंगे जिम्मेदार

संवाद सहयोगी झींझक वरासत मामलों में लापरवाही न करें। शासन की ओर से इसकी निगरानी क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:49 PM (IST)
वरासत में वारिस का नाम छूटने पर लेखपाल होंगे जिम्मेदार
वरासत में वारिस का नाम छूटने पर लेखपाल होंगे जिम्मेदार

संवाद सहयोगी, झींझक : वरासत मामलों में लापरवाही न करें। शासन की ओर से इसकी निगरानी की जा रही है। वारिसों का नाम छूटने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात मंगलपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी ने कही।

मंगलपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को आयोजित चौपाल में डीएम एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक वरासत के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान में अगर किसी वारिस का नाम छूटा तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले लोग खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर काटते थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे वरासत अभियान के तहत नाम दर्ज कर निश्शुल्क खतौनी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं को हरी सब्जियां खाने की सलाह दें। इस दौरान डीएम ने मंगलपुर के रानी देवी, विक्रम सिंह, शिवपाल, खम्हैला के अतुल कुमार, शैलेन्द्र त्रिपाठी समेत 321 लोगों को खतौनी वितरित की गई। इसके साथ ही मंगलपुर की राजरानी, राधा, फूलमती समेत दो सौ लोगों को कंबल का वितरण किया गया। चौपाल में एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 112 व 1090 पर फोन कर सकती हैं। इस दौरान एसडीएम डेरापुर आरके राजवंशी, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, तहसीलदार लाल सिंह, नायब तहसील जगरूप सिंह, एडीओ पंचायत रजनीश वर्मा, बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी