अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे डिप्टी सीएम

संवाद सूत्र शिवली: वैरी असई गांव के पास रामजानकी महाविद्यालय परिसर के पास 21 नवंबर को उप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:34 PM (IST)
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे डिप्टी सीएम
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे डिप्टी सीएम

संवाद सूत्र शिवली: वैरी असई गांव के पास रामजानकी महाविद्यालय परिसर के पास 21 नवंबर को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का उड़न खटोला उतरेगा। वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह मूसानगर केंद्रीय मंत्री के आश्रम पहुंचेंगे। यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

सोमवार को विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। यहां एसडीएम व सीओ ने बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल को देखा। लोक निर्माण विभाग के जेई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर राम जानकी महाविद्यालय परिसर के पास लोक निर्माण विभाग के जेई एसके पाल की देखरेख में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। 21 नवंबर को पूर्वाह्न 11.45 बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा वैरी असई गांव में पहुंचेंगे। यहां पर अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी द्वारा बनवाए गए जन सहयोग केंद्र का लोकार्पण करेंगे। यहां पर 12 बजे से 12.45 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भीम राव आंबेडकर के विचारों पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। बाद में 12.45 से सवा एक बजे तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि 1.20 पर मूसानगर के लिए रवाना होंगे। यहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की भागवत कथा व संत सम्मेलन में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी