25 लाख के घोटाले में तकनीकी सहायक ने दिया प्रत्यावेदन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: रसूलाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजनपुर इंदौती में शौचालय निमा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 05:50 PM (IST)
25 लाख के घोटाले में तकनीकी सहायक ने दिया प्रत्यावेदन
25 लाख के घोटाले में तकनीकी सहायक ने दिया प्रत्यावेदन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: रसूलाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजनपुर इंदौती में शौचालय निर्माण के दौरान निर्मल भारत अभियान अंश व मनरेगा अंश की 24.93 लाख रुपये की बंदरबांट करने में पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक को वसूली नोटिस जारी हो चुकी है। वहीं तकनीकी सहायक ने वसूली पर प्रत्यावेदन देकर शौचालय निर्माण के दस्तावेज मांगे हैं।

रसूलाबाद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजनपुर इंदौती में निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कराया गया था। आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान सौरभ ¨सह, ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु गुप्ता व तकनीकी सहायक जाकिर अली ने 303 शौचालयों का निर्माण न कराकर निर्मल भारत अभियान अंश के 17 लाख 61 हजार 924 हजार रुपये तथा मनरेगा अंश 7 लाख 31 हजार 250 रुपये सहित कुल 24 लाख 93 हजार 174 रुपये का घोटाला कर दिया। कई चरणों में हुई जांच के बाद उक्त तीनों को शौचालय निर्माण धनराशि की अनियमितता का दोषी पाया गया। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव से निर्मल भारत अंश की 2249524 रुपये की धनराशि वसूलने का नोटिस जारी किया था। वहीं उपायुक्त ने तकनीकी सहायक से मनरेगा अंश की 243750 रुपये धनराशि की नोटिस जारी की। इसपर तकनीकी सहायक ने जांच के दौरान उसका पक्ष न लिये जाने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त मनरेगा को प्रत्यावेदन देकर शौचालय निर्माण से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।

इंसेट-

तकनीकी सहायक ने प्रत्यावेदन देकर शौचालय निर्माण के दस्तावेज मांगे हैं। बीडीओ रसूलाबाद को संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

-शिवकुमार पांडेय (प्रभारी उपायुक्त मनरेगा)

chat bot
आपका साथी