कुल्हाड़ी से काटकर भट्ठा श्रमिक की हत्या

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 08:51 PM (IST)
कुल्हाड़ी से काटकर भट्ठा श्रमिक की हत्या

भोगनीपुर (कानपुर देहात), संवाद सहयोगी : गौरी रज्जन गांव स्थित एक ईट भट्ठे पर रविवार की रात श्रमिक की रिश्तेदार ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार को भट्ठे क पीछे खेत में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना के बाद से आरोपी रिश्तेदार फरार है और मृतक की एक बेटी लापता है। पुलिस ने पत्‍‌नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

चाटापारा थाना बिलगहाना जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी मैकूलाल (45) भोगनीपुर के गौरी रज्जन गांव स्थित ईट भट्ठे पर पत्‍‌नी जुग्गीबाई व पुत्रियां बृहस्पतिया, किरतिया बाई व नीरा के साथ रहकर काम करता था। उसका रिश्तेदार केकराखोली थाना बिलगहना बिलासपुर का बचन सिंह व उसकी पत्‍‌नी फूलबाई भी भट्ठे पर रहकर काम करते हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर विवाद होने पर बचन सिंह ने पत्‍‌नी की पिटाई कर दी तो मैकूलाल ने विरोध किया। इससे गुस्साये बचन सिंह की कहासुनी के बाद मैकूलाल से मारपीट हो गई। जानकारी पर पहुंचे ईट भट्ठा मुनीम गफ्फार ने दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद रात के समय बचन सिंह ने छत पर खाना खाने जा रहे मैकूलाल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी और शव को छत से नीचे खेत में फेंककर फरार हो गया। वारदात के बाद मैकूलाल की पत्‍‌नी व पुत्रियां और मजदूर दुखीराम, बचान सिंह की पत्‍‌नी घबराकर भाग गए। सोमवार सुबह मृतक की पत्‍‌नी जुग्गीबाई ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल लेकर कोतवाल अनिल कुमार ने ईट भट्ठा पहुंचकर घटना की छानबीन के बाद वरिष्ठ अफसरों को अवगत कराया। हत्या की जानकारी मिलते ही एएसपी ऋषीपाल सिंह, सीओ आलोक शर्मा कई थानों की फोर्स व फोरिंसिक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करने के साथ फोरेंसिक टीम ने रक्तरंजित कुल्हाड़ी व अंगुलियों के निशान आदि संकलित किए। मौके पर थाली में खाना व गिलास में शराब भी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह मृतक की दो बेटियां तो लौट आई लेकिन तीसरी बेटी किरतिया व आरोपी की पत्‍‌नी फूलबाई का पता नहीं लगा। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर बचनसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी