फर्रुखाबाद में दूल्हे को पागल बता तुड़वा दी शादी, विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मोहम्मदाबाद थानांतर्गत गांव तेरा गढ़िया निवासी युवक की सोमवार को रुकाई होनी थी। कन्या पक्ष के पहुंचने पर उनके विपक्षियों ने दूल्हे को पागल बता दिया। इस पर कन्या पक्ष के लोग बिना रुकाई किए ही लौट गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 09:10 PM (IST)
फर्रुखाबाद में दूल्हे को पागल बता तुड़वा दी शादी, विवाद के बाद चले लाठी-डंडे, पुलिसकर्मी भी हुए घायल
शादी में हुई मारपीट से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। शादी तुड़वाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम के जवानों को भी पीट दिया। हालांकि, अफसरों ने पुलिस टीम की पिटाई से साफ इन्कार किया है। घटना शादी के लिए रुकाई के दौरान कन्या पक्ष के सामने युवक को पागल बताने को लेकर हुई। कन्या पक्ष बिना रुकाई किए ही चला गया।  

मोहम्मदाबाद थानांतर्गत गांव तेरा गढ़िया निवासी युवक की सोमवार को रुकाई होनी थी। कन्या पक्ष के पहुंचने पर उनके विपक्षियों ने दूल्हे को पागल बता दिया। इस पर कन्या पक्ष के लोग बिना रुकाई किए ही लौट गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उस समय मामला किसी तरह सुलझ गया। मंगलवार सुबह दुल्हन के पिता खेत को जा रहे थे, तभी दूल्हे के पिता ने स्वजन के साथ लाठी-डंडे लेकर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो सभी पुलिस पर हमलावर हो गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी डंडे लगे। सिपाही ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना में घायल कुल सात लाेगों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। सिपाहियों से मारपीट होने की बात गलत है। 

chat bot
आपका साथी