चार दिन बाद बंद हो जाएगा कानपुर की दादानगर नहर में आ रहा पानी, पांच लाख लोग होंगे प्रभावित

अधिशाषी अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि गुजैनी ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के बाद शास्त्री चौक स्थित वॉल्व को खोलकर जलकल की टंकियों में पानी जाता है लेकिन यह वॉल्व खराब होने की वजह से जलनिगम का पानी नहीं मिल पाएगा। इसकी मरम्मत में मजदूर लगाए गए थे

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 11:36 AM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 11:36 AM (IST)
चार दिन बाद बंद हो जाएगा कानपुर की दादानगर नहर में आ रहा पानी, पांच लाख लोग होंगे प्रभावित
यह वाल्व ठीक होने के बाद आसानी से जलनिगम से पानी ले सकते हैं

कानपुर, जेएनएन। दादानगर में सिर्फ चार के लिए पानी बचा हुआ है। इसके बाद गुजैनी ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो जाएगा। इससे दक्षिण क्षेत्र के पांच लाख लोग प्रभावित होंगे। अभी तक गंगा बैराज का भी प्लांट बंद पड़ा है। दादानगर नहर के चौड़ीकरण का काम कई माह से चल रहा है। इस वजह से नहर में 31 दिसंबर के बाद ही पानी आने की उम्मीद है। ढेड़ सप्ताह पहले छठ पूजा के चलते सिंचाई विभाग ने नहर में पानी छोड़ा था। इससे दक्षिण क्षेत्र के लोगों को अभी तक पानी मिल रहा है, लेकिन अब यह भी खत्म होने की कगार में है। सिर्फ चार दिन ही प्लांट से पानी लोगों को दिया जा सकता है। अधिशाषी अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि गुजैनी ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के बाद शास्त्री चौक स्थित वॉल्व को खोलकर जलकल की टंकियों में पानी जाता है, लेकिन यह वॉल्व खराब होने की वजह से जलनिगम का पानी नहीं मिल पाएगा। इस वजह से इसकी मरम्मत में मजदूर लगाए गए थे। यह वाल्व ठीक होने के बाद आसानी से जलनिगम से पानी ले सकते हैं। 

बंद है बैराज प्लांट, छह करोड़ लीटर जलापूर्ति ठप

विष्णुपुरी रामचंद चौराहा में जलनिगम की लाइन में लीकेज होने के बाद प्लांट को बंद कर दिया गया था। इससे शहर भर की जलापूर्ति ठप है, अभी इसके चालू करने की उम्मीद भी नहीं है। 

छठ पूजा में जम गई थी गंदगी

छठ पूजा होने के चलते दादानगर नगर में बहुत कूड़ा जम गया था। इस वजह से नहर से पानी ठीक तरीके से प्लांट में नहीं पहुंच पा रहा था। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि मजदूर को लगाकर सफाई कराई थी। इसके बाद पानी ठीक सुचारू रूप से प्लांट में पहुंचा। 

इन इलाकों में होगी दिक्कत

बर्रा तीन, पांच, छह, निराला नगर, साकेत नगर, उस्मानपुर, बर्रा विश्वबैंक, रतनलाल नगर, दबौली, गुजैनी, जूही सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी।

chat bot
आपका साथी