मुंबई फ्लाइट का समय बदला, कोलकाता और बेंगलुरु उड़ान पर ग्रहण

मंगलवार से शाम 455 बजे कानपुर आएगी फ्लाइट और 525 बजे भरेगी उड़ान।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 12:59 PM (IST)
मुंबई फ्लाइट का समय बदला, कोलकाता और बेंगलुरु उड़ान पर ग्रहण
मुंबई फ्लाइट का समय बदला, कोलकाता और बेंगलुरु उड़ान पर ग्रहण
कानपुर, जऐनएन। कानपुर से मुंबई के बीच उड़ान भर रही फ्लाइट का समय मंगलवार से फिर बदल जाएगा। ये फ्लाइट शाम 4:55 बजे कानपुर में लैंड करेगी और 30 मिनट बाद शाम 5:25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। अभी इस फ्लाइट का समय शाम 5:25 बजे आना और शाम 5:55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरना था। अहिरवां एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके झा ने बताया कि सिर्फ कानपुर मुंबई फ्लाइट का समय बदला है, कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही फ्लाइट पूर्व निधार्रित समय पर उड़ान भरती रहेंगी। कानपुर से कोलकाता और कानपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को दोबारा कब शुरू किया जाए, इस पर 30 अप्रैल के बाद विचार होगा। कानपुर से कोलकाता और बेंगलुरु की उड़ान फिलहाल बंद है।
chat bot
आपका साथी