ट्रेनों के सफर के दौरान यात्रियों के नहीं पड़ेगा ठिठुरना, घर से बेड रोल नहीं लाये तो सेंट्रल पर खरीदने की सुविधा

कोरोना के बाद रेलवे ने ट्रेनों के एसी कोच में कंबलचादर व तकिया देने की सुविधा को बंद कर रखा है। रेलवे फिलहाल यात्रियों के लिए इस सुविधा को बहाल नहीं करेगा। ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को कंबल चादर व तकिया दिये जाते हैं

By Moris SamuelEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:19 PM (IST)
ट्रेनों के सफर के दौरान यात्रियों के नहीं पड़ेगा ठिठुरना, घर से बेड रोल नहीं लाये तो सेंट्रल पर खरीदने की सुविधा
चादर आदि की खरीददारी के ऌिलए स्टाल भी लगने लगे हैं

कानपुर, जेएनएन। ट्रेनों में सफर करने से पहले घर से ही कंबल,चादर  व तकिया लेकर आना पड़ेगा। अगर कोई यात्री बेड रोल लाना भूल गया है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेंट्रल स्टेशन पर स्टाल से वह इनको खरीद कर सफर के दौरान ठंड से बच सकता है। कोरोना की वजह से  ट्रेनों में कंबल, तकिया व चादर देने की सुविधा बंद हो चुकी है। सर्दी शुरू होने के बाद सेंट्रल स्टेशन पर कंबल, चादर आदि की खरीददारी के ऌिलए स्टाल  भी लगने लगे हैं। 

कोरोना के बाद रेलवे ने ट्रेनों के एसी कोच में कंबल,चादर व तकिया देने की सुविधा को बंद कर रखा है। रेलवे फिलहाल यात्रियों के लिए इस सुविधा को बहाल नहीं करेगा। ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को कंबल चादर व तकिया दिये जाते हैं, सफर के दौरान किसी स्टेशन पर कोई यात्री उतरता है तो उसकी सीट पर वहीं से आरक्षित सीट पर दू रा यात्री आ जाता है। अगर कोई यात्री कोरोना संक्रमित हुआ तो कंबल, चादर व तकिया से दूसरे में संक्रमण फैलने का आशंका रहती। ट्रेनों के स्लीपर कोच में तो यात्री कंबल आदि साथ लेकर चलते हैं लेकिन एसी कोच में यह सुविधा होने से यात्री सिर्फ लगेज के साथ सफर पर निकल पड़ते थे। अब सर्दी आ चुकी है, जो यात्री कंबल लाना भूल जायेंगे वे सेंट्रल स्टेशन पर ही इनकी खरीददारी कर सकते हैं। सेंट्रल स्टेशन के बहु उद्देशीय स्टाल पर बेड रोल बेचे जा रहे। प्लेटफार्म नंबर एक, चार व छह पर यह सुविधा शुरु कर दी गई। बेड रोल की कीमत 450 रुपये है। यात्री चाहे तो कंबल, चादर व तकिया अलग-अलग भी खरीद सकते हैं।

इनका ये है कहना

रेलवे बोर्ड ने सेंट्रल पर यात्रियों के लिए बेड रोल के स्लाट लगाने के निर्देश दिये थे। यात्रियों को सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरु करा दी गई है। जो यात्री घर से बेडरोल नहीं ला पाये वे सेंट्रल पर खरीद सकते हैं।

                                                                                             डिप्टी सीटीएम, हिमांशु कुमार उपाध्याय

chat bot
आपका साथी