उन्नाव प्रकरण पर प्रियंका का Tweet, मुख्यमंत्री योगी के लिए कही ये बात Kanpur News

उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे को लेकर किसान आंदोलित हैं।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:21 PM (IST)
उन्नाव प्रकरण पर प्रियंका का Tweet, मुख्यमंत्री योगी के लिए कही ये बात Kanpur News
उन्नाव प्रकरण पर प्रियंका का Tweet, मुख्यमंत्री योगी के लिए कही ये बात Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। शहर के गंगा बैराज से सटे उन्नाव की ट्रांस गंगा सिटी प्रकरण अब राजनीतिक रंग पकड़ रहा है और शायद अब कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है। दो दिन से किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करके प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

जानिए क्या है मामला

कानपुर शहर के गंगा बैराज से सटे उन्नाव क्षेत्र में ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे को लेकर किसान आंदोलित हैं। तीन बार मुआवजा बढऩे के बाद किसान नई दर से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों से बैठक के बाद यीपीसीडा के अधिकारी शनिवार को साइट ऑफिस पर मजदूरों को लेकर भूमि पर कब्जा लेने गए थे। इस बीच आक्रोशित किसानों ने उपद्रव करते हुए पथराव कर दिया था तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया था। इसमें एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष किसान भी जख्मी हुए थे। दूसरे दिन रविवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से खड़ी फसल उजाडऩी शुरू की गई थी तो किसानो चोरी छिपे विद्युत सबस्टेशन के बाहर पड़े पाइपों में आग लगा दी थी। अभी तक किसानों और प्रशासन के बीच का टकराव शांत नहीं हुआ है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट में कही ये बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करके कहा है- उप्र के सीएम क्या केवल किसानों पर लच्छेदार भाषण ही दे पाते हैं? क्योंकि भाजपा सरकार में किसानों का अपमान ही होता रहता है। उन्नाव में जमीन का मुआवज़ा मांग रहे किसानों की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी, महिला किसानों को भी पीटा गया। किसानों की जमीन ली है तो मुआवजा तो देना ही होगा।

chat bot
आपका साथी