23 को शहर आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शुरू हो गईं तैयारियां

नगर निगम सदन में राष्ट्रपति का होना है अभिनंदन, महापौर ने पत्र भेजकर किया था आग्रह।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 04:48 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 10:54 AM (IST)
23 को शहर आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शुरू हो गईं तैयारियां
23 को शहर आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शुरू हो गईं तैयारियां
कानपुर, जागरण संवाददाता। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 फरवरी को शहर आ सकते हैं। नगर निगम सदन में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह रखा गया है। नगर आयुक्त की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
महापौर प्रमिला पांडेय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भेजकर आग्रह किया था कि सदन के सभी सदस्य उनका अभिनंदन करना चाहते हैं। समारोह के लिए 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। पूर्व में जब राष्ट्रपति शहर आए थे तो भी महापौर ने उनसे आग्रह किया था। उन्होंने सहमति दी थी। उम्मीद है कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति शहर आएंगे। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और मुख्य अभियंता मनीष सिंह ने सदन कक्ष और नगर निगम परिसर का निरीक्षण किया। रंगाई-पुताई के साथ ही फर्श साफ करने के आदेश दिए। मोतीझील की सड़क और परिसर के अंदर की सड़क बनाने के आदेश दिए। मुख्य अभियंता ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।  
chat bot
आपका साथी