Diesel Price Hike: डमरू बजाकर सपा नेताओं ने किया जल सत्याग्रह, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध

सपा नेता बोले लाकडाउन में हालात बद से बदतर हो गए हैं भाजपा सरकार कोरोना रोक नहीं पाई लेकिन जनता को महंगाई की ओर धकेल रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 03:44 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 03:44 PM (IST)
Diesel Price Hike: डमरू बजाकर सपा नेताओं ने किया जल सत्याग्रह, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध
Diesel Price Hike: डमरू बजाकर सपा नेताओं ने किया जल सत्याग्रह, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध

कानपुर, जेएनएन। सपाई अब भाजपा सरकार को घेरने के लिए कोई भी मुद्​दा छोड़ नहीं रहे हैं, बुधवार को सपा नेताओं ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में जल सत्याग्रह छेड़ दिया। मैस्कर घाट पर गंगा नदी की जल धारा में खड़े होकर सपाइयों ने डमरु बजाकर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर मैस्कर घाट पहुंचे। यहां गंगा मइया की जलधारा में उतरकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लाकडाउन के दौरान हालात बद से बदतर हो गए हैं। भाजपा सरकार कोरोना तो रोक नहीं पाई अलबत्ता देश की जनता को महंगाई की ओर धकेल रही है। लाकडाउन की वजह से व्यापारी, किसान, मज़दूर, नौकरीपेशा सब बर्बाद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बजार में पेट्रोल डीज़ल सस्ता होने के बावजूद सरकार देश में मूल्य वृद्धि करती जा रही है। वन नेशन वन टैक्स के वादे के बावजूद पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में न लाकर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। घोषित पैकेज का लाभ भी सीधे न मिलने से कानपुर में व्यापारी कारोबारी आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। सपाइयों ने कहा, पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि वापस लेकर जीएसटी में लाया जाए। सहज प्रीत सिंह ने कहा की मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी