रोक हटी, आज से शुरू होगा बीएस-4 वाहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अस्थायी रजिस्ट्रेशन पर चल रहे वाहन होंगे शामिल डीलरों के माध्यम से वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं टैक्स।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 15 Apr 2020 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 11:01 PM (IST)
रोक हटी, आज से शुरू होगा बीएस-4 वाहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रोक हटी, आज से शुरू होगा बीएस-4 वाहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कानपुर, जेएनएन। संभागीय परिवहन विभाग अस्थायी रजिस्ट्रेशन के आधार पर चल रहे बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन गुरुवार से शुरू करेगा। इसके लिए डीलरों को पत्र भेजे गए हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया था।

अस्थायी रजिस्ट्रेशन करा दौड़ रहे 3259 बीएस-4 वाहन

वर्तमान समय में 3259 बीएस-4 वाहन अस्थायी रजिस्ट्रेशन करा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कई वाहन शहर के बाहर भी चल रहे है। तय समय पर रजिस्ट्रेशन न होने पर ये वाहन सड़क पर नहीं चल सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन उदयवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डीलरों के माध्यम से शुरू कराया जाएगा।

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं टैक्स

वाहन स्वामी ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने ये आदेश देते हुए इसका प्रचार प्रसार कराने को भी कहा है। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में लगभग साढ़े छह हजार वाहन स्वामियों द्वारा हर माह छह करोड़ रुपये टैक्स जमा किया जाता है। छह सौ लर्निंग व स्थायी लाइसेंस रोज बनते हैं। नवीनीकरण, फिटनेस भी हर माह होता है। कुल 14 करोड़ रुपये की आय विभाग को हर माह होती थी, लेकिन लॉकडाउन होने से आय बंद हो गई है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने से आरटीओ को अच्छी खासी आय हो सकेगी।

इस वेबसाइट पर कर सकते हैं टैक्स जमा

 parivahan.gov.in 

सैनिटाइजर व सड़क जागरुकता के लिए 9.86 लाख रुपये मिले

परिवहन आयुक्त ने सैनिटाइजर और सड़क जागरूकता के लिए 9.86 लाख रुपये दिए हैं। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक वाहनों व सार्वजनिक स्थानों पर कीटाणुशोधन गतिविधियों के लिए 65 फीसद और सड़क जागरुकता के लिए 35 फीसद धनराशि है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। कमेटी के आदेश के तहत धनराशि का उपयोग किया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी