जल्द ही जारी होंगे संगठित, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आंकड़े: संतोष गंगवार

घाटमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के तहत चुनावी सभा को संबोधित से पहले समय भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या के बर्रा दो स्थित आवास पर रुके थे संतोष गंगवार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और श्रम मंत्रियों को पत्र लिखे हैं।

By ShaswatgEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:39 PM (IST)
जल्द ही जारी होंगे संगठित, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आंकड़े: संतोष गंगवार
बातचीत करते हुए संतोष गंगवार की फाइल फोटो

कानपुर, जेएनएन। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार घाटमपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के तहत चुनावी सभा को संबोधित से पहले समय भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या के बर्रा दो स्थित आवास पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने  केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही देश में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आंकड़े जारी किए जाने की बात भी कही।

पहली बार भाजपा कराएगी मजदूरों की गणना

उन्होंने कहा कि देश में 10 करोड़ संगठित और 40 करोड़ असंगठित मजदूर हैं। आजादी से आज तक जितनी भी सरकारें रहीं, उन्होंने संगठित क्षेत्र के 10 करोड़ मजदूरों के बारे में तो चिंता की लेकिन 40 करोड़ की कोई चिंता नहीं की गई। ये मजदूर वास्तव में 40 करोड़ हैं या इससे कहीं अधिक इसके बारे में भी कोई गणना नहीं की गई। अब भाजपा सरकार पहली बार इन मजदूरों की गणना कराने जा रही है। इसमें इनकी गिनती के साथ ही वे किस राज्य से किस राज्य में गए, इसका आंकड़ा भी तैयार करा रहे हैं। वे कितने दिनों के लिए दूसरे राज्य में गए और किस कार्य के लिए गए। इसका भी आंकड़ा तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और श्रम मंत्रियों को पत्र लिखे हैं। यह कार्य आसान नहीं है लेकिन जल्दी ही यह आंकड़ा पूरा कर लिया जाएगा। इन आंकड़ों के तैयार होने पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सुविधाएं भी जाएंगी।

इसके साथ ही नौकरी से जिन मजदूरों को निकाला गया, उनकी कुशलता को और बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस पर जो भी खर्च आ रहा है, उसके लिए केंद्र ने फंड बनाया हुआ है। मजदूरों को अपना जो आखिरी वेतन मिला था, उसका आधा धन भी उन्हेंं इसके साथ मिलेगा। जून से यह प्रशिक्षण तीन के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब इसे फिर तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

उनका स्वागत दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या, शिवराम सिंह, ज्ञानू मिश्रा, राम बहादुर यादव, मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला, शिवम मिश्रा, संजय पासवान, रामशंकर वर्मा, अखिलेश अवस्थी, संजय कटियार ने किया।

chat bot
आपका साथी