बैंक से जमा और निकासी के शुल्क पर मर्चेट चैंबर व व्यापारी नाराज

मर्चेट चैंबर ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी व ईडी को पत्र लिखा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 12:00 AM (IST)
बैंक से जमा और निकासी के शुल्क  पर मर्चेट चैंबर व व्यापारी नाराज
बैंक से जमा और निकासी के शुल्क पर मर्चेट चैंबर व व्यापारी नाराज

जागण संवाददाता, कानपुर : बचत खाते से निकासी के मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा लगाए गए शुल्क पर नाराजगी जताकर मर्चेंट चैंबर ने बैंक के प्रबंध निदेशक व कार्यकारी निदेशक को ई-मेल कर इसे वापस लेने के लिए कहा है। दूसरी ओर प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इस शुल्क को जनता व व्यापारियों के विरोध में बताया।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नवंबर से अपने अलग अलग खातों का एक निश्चित सीमा से अधिक बार संचालन करने या निश्चित राशि से ज्यादा धन जमा करने या निकालने पर शुल्क लगाया है। मर्चेंट चैंबर की लीगल और कारपोरेट अफेयर कमेटी के चेयरमैन आदेश टंडन ने इस नियम को खत्म करने के लिए बैंक प्रबंधन को ई मेल किया है। उनका कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा की जाने वाली निकासी पर कोई शुल्क नहीं होना चाहिए। बैंक में जमा बचत ही उनके जीविकोपार्जन का जरिया होती है और वे इसे जरूरत के हिसाब से निकालते हैं। वहीं, उप्र प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आम जनता और व्यापारियों को मजबूर किया जा रहा है कि वे अपने सभी कामों के लिए बैंक, एटीएम, चेक पर निर्भर रहें। संजय बिस्वारी, आजाद पोद्दार, शेषनाथ यादव, राजेंद्र कनौजिया, राम औतार उप्पल, सहज प्रीत सिंह, नितिन सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी