हमीरपुर में तेंदुए ने ग्रामीणों पर बोला हमला, आठ जख्मी

हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे के फत्तेपुरवा गाव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे खंडेह के जंगलों से भटकता हुआ एक तेंदुआ आ गया। गाव बाहर दातून तोड़ रहे लड़के की नजर इस तेदुएं पर पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 04:42 PM (IST)
हमीरपुर में तेंदुए ने ग्रामीणों पर बोला हमला, आठ जख्मी
हमीरपुर में तेंदुए ने ग्रामीणों पर बोला हमला, आठ जख्मी

जेएनएन, कानपुर : हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे के फत्तेपुरवा गाव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे खंडेह के जंगलों से भटकता हुआ एक तेंदुआ आ गया। गाव बाहर दातून तोड़ रहे लड़के की नजर इस तेदुएं पर पड़ी। जब तक वह गाव के लोगों को सूचना देता कि तेदुएं ने उस पर हमला बोल दिया। किसी तरह से वह भागकर गाव पहुंचा और उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। लाठी डंडों लेकर ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने पहुंचे। जिस पर तेंदुए ने ग्रामीणों के ऊपर हमला करते हुए एक दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। दो घायलों को बादा रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

मौदहा कस्बे के फत्तेपुरवा गाव में रविवार की सुबह एक तेंदुआ आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गाव के पास में ही खंडेह का जंगल हैं। जहा से यह आया हुआ है। सुबह करीब आठ बजे तेंदुआ गाव पहुंचा और एक ग्रामीण पर हमला बोला दिया। ग्रामीण की सूचना पर गाव के लोग तेदुएं को पकड़ने के लिए निकल पड़े। तेंदुएं को पकड़ने के लिए लाठी डंडा लेकर ग्रामीण पहुंचे। तभी तेंदुएं ने रामबाबू तिवारी (42) पुत्र अयोध्या प्रसाद तिवारी, बद्रीप्रसाद (63) पुत्र शिवप्रसाद, अतुल उर्फ मुखिया (30) पुत्र बलबीर सिंह यादव, मोहन (32) पुत्र राम अवतार, राम अवतार (55) पुत्र शिवप्रसाद, रामदास (35) पुत्र सुखदेव, हरिओम (30) पुत्र राम नारायण निवासीगण फत्तेपुरवा पर हमला बोल दिया और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं तेदुआ गाव बाहर एक झाड़ी में छिपकर बैठ गया। इस घटना से गाव के लोगों में दहशत फैली हुई है। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी तेदुएं को पकड़ने के लिए गाव के लिए रवाना हो चुकी है। डीएफओ संजीव कुमार ने मौके पर टीम पहुंच रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी