महिला की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने को ईंट से चेहरा कुचला, दुष्कर्म को लेकर भी चर्चाएं

कन्नौज में तिर्वा स्थित ईशन नदी पुल के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 11:24 AM (IST)
महिला की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने को ईंट से चेहरा कुचला, दुष्कर्म को लेकर भी चर्चाएं
महिला की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने को ईंट से चेहरा कुचला, दुष्कर्म को लेकर भी चर्चाएं

कन्नौज, जेएनएन। तिर्वा में ईशन नदी पुल के पास गुरुवार की सुबह महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। गला रेतकर हत्या करने के बाद महिला की पहचान छिपाने के लिए ईंट से चेहरा बुरी तरह कुचला गया। गले में गमछे का फंदा पड़ा मिलने से लोग महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। फिलहाल अभी तक हत्या को लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

तिर्वा क्षेत्र में कन्नौज रोड पर ईशन नदी पुल के पास गुरुवार तड़के भुढिय़ा गांव के सामने करीब 27 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। महिला की गर्दन दो गमछे से फंदा कसा हुआ था और गला चाकू से काटने के निशान मिले। चेहरा बुरी तरह कुचला था, पास में खून की छींटे और खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली। लोगों ने महिला की दुष्कर्म की आशंका जताई और गला रेतकर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचले जाने की बात कही।

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने घटना की पड़ताल की और लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया। साथ ही अन्य थानों से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि महिला की हत्या के मामले में छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

chat bot
आपका साथी