Cooch Bihar Trophy: दूसरे दिन उप्र की टीम 391 रनों पर सिमटी, झारखंड का शीर्ष क्रम धराशायी

कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम में घरेलू क्रिकेट की शुरुआत कूच बिहार ट्रॉफी से हुई है। इसमें उत्तर प्रदेश और झारखंड टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन उप्र की टीम 391 रन बनाए और झारखंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके।

By Ankush KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 08:58 PM (IST)
Cooch Bihar Trophy: दूसरे दिन उप्र की टीम 391 रनों पर सिमटी, झारखंड का शीर्ष क्रम धराशायी
कानपुर स्टेडियम में कूच बिहार ट्राफी का मैच।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कूच बिहार ट्राफी में उप्र व झारखंड के बीच ग्रीनपार्क में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। उप्र को दूसरे दिन पहले सत्र में समेटने के बाद झारखंड का भी शीर्ष क्रम उप्र के गेंदबाजों के सामने धराशायी हो गया। मध्यक्रम के बल्लेबाज हिमांशु ने एक छोर पर डटकर झारखंड को संभाला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उप्र के 391 रनों के जवाब में झारखंड की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। पिच पर हिमांशु (64) के साथ विकेट कीपर यश भगत (13) डटे हुए हैं। झारखंड की टीम अभी उप्र से 195 रन पीछे है। सोमवार को तीसरे दिन का पहला सत्र मैच का परिणाम तय करने वाला होगा।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में दूसरे दिन पांच विकेट पर 309 रनों से आगे खेलने उतरी उप्र की टीम को विराट जायसवाल (7) के रूप में छठवां झटका लगा। उन्हें वरुण ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद कीर्तिवर्धन उपाध्याय (10) रन बनाकर ओम की फिरकी में फंसे। पारी के 122वें ओवर में ओम ने उप्र के सुशांत (20), अजय कुमार (0) और शिवम उज्जवल को शून्य पर आउट कर उप्र को चार सौ के पार पहुंचने से रोक दिया। नमन 37 रन बनाकर नाबाद रहे। झारखंड की ओर से ओम ने चार और वरुण तथा अभिषेक ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

झारखंड का शीर्ष क्रम डगमगाया

उप्र को 391 रनों पर आउट करने के बाद उतरी झारखंड टीम का शीर्ष क्रम नहीं चल पाया। ओपनर अविनाश (11) शिवम उज्जवल की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं, कप्तान शिखर मोहन (16) को प्रशांत वीर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद ए तंवर (19) पर अजय कुमार का शिकार बने। 55 रनों पर तीन विकेट गवां चुकी झारखंड की टीम को मध्यक्रम के बल्लेबाज सुवर्ण (44) और हिमांशु (नाबाद 64) की पारी ने संभाला। हालांकि सुवर्ण नमन तिवारी की गेंद पर अपना विकेट दे बैठेप्र। झारखंड को पांचवां झटका कुमार अंकित (16) के रूप में लगा। दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड की टीम ने पांच विकेट पर 196 रन बनाए थे। उप्र की ओर से अजय ने दो और नमन, शिवम और प्रशांत ने एक-एक विकेट चटकाया।

chat bot
आपका साथी