Kanpur: सपा विधायक के चचेरे भाइयों पर जमीन कब्जाने का आरोप, भूमि पर तेजाब फैक्ट्री लगा किया कब्जा

Sp Mla Irfan Solanki महराजगंज जेल में निरुद्ध सपा विधायक इरफान सोलंकी के चचेरे भाइयों पर कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज करा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 02:48 PM (IST)
Kanpur: सपा विधायक के चचेरे भाइयों पर जमीन कब्जाने का आरोप, भूमि पर तेजाब फैक्ट्री लगा किया कब्जा
भूमि पर तेजाब फैक्ट्री लगा किया कब्जा सपा विधायक समेत सभी भाइयों पर दर्ज है मुकदमा

जासं, कानपुर: महराजगंज जेल में निरुद्ध सपा विधायक इरफान सोलंकी के तीन चचेरे भाइयों पर एक परिवार ने कब्रिस्तान की जमीन पर गेट लगाकर उसे कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भूमि पर तेजाब फैक्ट्री लगा किया कब्जा

जाजमऊ के इकरान उर्फ इतु ने बताया कि जाजमऊ में पचरौजा में 13 बिसवा भूमि पर कब्रिस्तान है। जिसकी देखरेख उनके पिता करते थे। हाजी मुश्ताक सोलंकी के दो भाइयों ने 20 रुपये प्रतिमाह किराये पर दो कमरे लिए थे। कुछ समय पहले ही यहां उन लोगों ने तेजाब की फैक्ट्री लगा कब्जा कर लिया।

सपा विधायक समेत सभी भाइयों पर दर्ज है मुकदमा

उन्होंने वर्ष 2021 में सपा विधायक के चचेरे भाइयों जावेद सोलंकी, गुलजार सोलंकी और परवेज सोलंकी के निर्माण कराने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने मामले की जांच करने की बात कही है। उधर, सपा के निवर्तमान अध्यक्ष डा. इमरान की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त से मिला। आरोप लगाया कि चार बार से विधायक होने पर भी जेल में बी-श्रेणी की सुविधाएं नहीं दी जा रहीं।

झोपड़ी में आग लगवाने का आरोप

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। जाजमऊ डिफेंस कालोनी में नजीर फातिमा ने आरोप लगाया था कि प्लाट पर कब्जा करने के लिए विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगवा दी थी। जिस पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई से बचने के लिए विधायक और उनका भाई फरार हुए थे। इस दौरान फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा की बात सामने आयी थी।

chat bot
आपका साथी