रातों में बढ़ी गलन, पारा तीन डिग्री गिरा

जागरण संवाददाता, कानपुर : पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में कहर ढ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 09:07 PM (IST)
रातों में बढ़ी गलन, पारा तीन डिग्री गिरा
रातों में बढ़ी गलन, पारा तीन डिग्री गिरा

जागरण संवाददाता, कानपुर : पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में कहर ढाना शुरू कर दिया है। इन हवाओं की रफ्तार जैसे-जैसे तेज हो रही है वैसे-वैसे गलन भी बढ़ती जा रही है। रविवार को 15 से 20 किलोमीटर चली ठंडी हवाओं ने दिन और सर्द कर दिए। इन हवाओं के चलते रात में तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो शनिवार की अपेक्षा करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा यह सामान्य से भी कम रिकार्ड किया गया। आने वाले समय में रात में पारा और गिरेगा।

सर्द हवाओं के कारण शहर में शीतलहर चलने से लोगों की कंपकपी छूट रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शीतलहर की रफ्तार और बढ़ेगी। अगले हफ्ते तापमान और नीचे जाएगा जिसके कारण पाला पड़ने की आशंका है। सुबह व शाम को हल्के कोहरे के साथ धुंध रहेगी जबकि दिन में खिली हुई धूप निकलेगी।

---------

सर्द हवाओं में धूप हुई बेअसर :

पहाड़ों पर चलने वाली बर्फीली हवाओं के असर से मैदानी क्षेत्रों में धूप बेअसर साबित हो रही है। रविवार को धूप तो निकली, लेकिन शीतलहर के कारण बेअसर रही। मौसम के इस कहर से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई। 13 दिन बाद पारा फिर तेजी के साथ लुढ़का है।

इस हफ्ते तापमान का उतार चढ़ाव :

रविवार : 23.6 7.8

शनिवार : 23.2 10.6

शुक्रवार : 22.2 10.6

गुरुवार : 22.6 11.8

बुधवार : 25.4 11.0

मंगलवार : 25.2 11.2

सोमवार : 27.0 9.2

chat bot
आपका साथी