चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से फतेहपुर के पांच श्रद्धालुओं की मौत व 12 घायल

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अनुसुइया आश्रम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 07:44 PM (IST)
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से फतेहपुर के पांच श्रद्धालुओं की मौत व 12 घायल
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

चित्रकूट, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अनुसुइया आश्रम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए है। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सराय मनी के रहने वाले हैं। हादसा सोमवार शाम पांच बजे हुआ। चित्रकूट के सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ितों की तत्काल मदद के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों को बेहतर इलाज के तत्काल प्रबंध किए जाएं।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना  जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनुसुइया आश्रम के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्राली अनिंयत्रित होकर पलट गई। भीषण हादसे पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। ट्राली में 26 श्रद्धालु सवार थे। फतेहपुर के सरायमीना से मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन को मैहर जा रहे थे। 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सरायमीना के बबलू कुशवाहा ने मैहर जाने के लिए ट्रैक्टर बुक किया था और सोमवार सुबह नौ अपने परिवार और रिश्तेदारों को लेकर गांव से निकले थे। चित्रकूट पहुंचे पर सभी ने पहले सती अनुसुइया आश्रम घूमने की इच्छा जताई। चालक रमाकांत ट्रैक्टर को लेकर आश्रम की ओर चल पड़ा। झुरी नदी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो को बचाने में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली सड़क किनारे पलट गई। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। तीन श्रद्धालुओं की मौते पर मौत हो गई।

नयागांव पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को जानकीकुंड अस्पताल और जिला चिकित्सालय चित्रकूट में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, सीएमओ डॉ विनोद कुमार और एसडीएम रामप्रकाश घायलों का हालचाल लेने पहुंचे। डीएम ने सीएमएस डॉ आरके गुप्ता को निर्देश दिए कि घायलों का ठीक से इलाज कराएं। घायल मुकेश ने बताया कि किराए पर ट्रैक्टर लिया था। मैहर मां शारदा के दर्शन को जा रहे थे। वह हर साल नवरात्रि में जाते थे। भीड़ से बचने के लिए अभी जा रहे थे।

मृतकों के नाम : 22 वर्षीय लवकुश पुत्र रामकरण, 40 वर्षीय बल्लू उर्फ रामकिशोर पुत्र प्यारे, 38 वर्षीय फूलकुमारी पत्नी बल्लू उर्फ रामकिशोर, 35 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी रहिपाल और व बाबूलाल की पत्नी सुनीता है।

घायल के नाम : 37 वर्षीय ननकी देवी निवासी सरायेहाथ, आठ वर्षीय आदर्श पुत्र संतोष मौर्या, 20 वर्षीय मुकेश निवासी चौधकियापुर, 60 वर्षीय सुखरानी, 45 वर्षीय स्वयंबर, 35 वर्षीय गुडिया, 15 वर्षीय प्रतिभा, 42 वर्षीय माया, 25 वर्षीय लवकुश, 50 वर्षीय रामखेलावन, 40 वर्षीय एवनलाल, चालक 22 वर्षीय रमाकांत, 50 वर्षीय शिवनंदन, 22 वर्षीय ह्देश, 45 वर्षीय सकारादेवी व 35 वर्षीय रामादेवी।

chat bot
आपका साथी