देवा हो देवा गणपति देवा... की धुन पर दी बप्पा को विदाई

गणेश उत्सव स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा निकाली गई। भगवान का रथ जिन रास्तों से निकला श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 01:10 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 01:10 PM (IST)
देवा हो देवा गणपति देवा... की धुन पर दी बप्पा को विदाई
देवा हो देवा गणपति देवा... की धुन पर दी बप्पा को विदाई

कानपुर (जागरण संवाददाता)। गणेश उत्सव का समापन जारी है, क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। श्रद्धालु बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। देवा हो देवा गणपति देवा आदि भजनों के साथ बप्पा को नम आंखों से विदाई दी।

डीपीए ग्राउंड नवाबगंज से नवाबगंज आजाद नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में विसर्जन यात्रा निकाली गई। भगवान का रथ जिन रास्तों से निकला श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। श्रद्धालु अबीर व गुलाल उड़ाते हुए गंगा बैराज पहुंचे और प्रतिमा विसर्जित किया। श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री योगेंद्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, अन्नू अवस्थी, अनूप द्विवेदी, अनूप शुक्ला, सत्येंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

ब्रह्मïानंद राम जानकी सेवा समिति की ओर से एम-ब्लॉक काकादेव से निकाली गई यात्रा में भक्त  भजनों पर जमकर नाचे और प्रतिमा विसर्जित किया। इस अवसर पर राहुल भदौरिया,अविनाश सिंह, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। सिंधी कालोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में आयोजित उत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली और फिर अर्मापुर में प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर अमित खत्री, रवि बदलानी, सोनू छाबरा, विजय खत्री, चंद्रपाल खिलवानी, अशोक वासवानी , इंद्रजीत आहूजा आदि रहे।

भक्तों ने खेली फूलों की होली

गणेश उत्सव स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। कहीं रासलीला का आयोजन किया गया तो कहीं श्रद्धालुओं ने गजानन का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से लाजपत नगर में आयोजित उत्सव में फूलों की होली का आयोजन किया गया। कान्हा ने राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली। श्रद्धालुओं ने प्रभु की महाआरती की। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अबोध श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश सुनील कनौजिया आदि रहे। मानस पार्क काकादेव में रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर नीरज पंाडेय, शशिकांत शुक्ला, राजू शर्मा, विवेक वाजपेयी आदि रहे। 

गणेश प्रतिमा विसर्जन क्षेत्रों को किया साफ

दैनिक जागरण के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम ने शनिवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन क्षेत्रों को साफ किया। नगर आयुक्त ने खड़े होकर गंदगी साफ कराई और फैली मालाओं को उठवाया। 

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा अफसरों की टीम के साथ ग्र्रीन पार्क के पीछे स्थित काली घाट पहुंचे। यहां पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल के चारों तरफ फैली गंदगी को 15 सफाई कर्मचारी, चार हाथ कूड़ा गाड़ी लगाकर उठाया गया। इसके अलावा अन्य विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और वहां भी फैली गंदगी को साफ कराया। साथ ही जगह-जगह फैली गंदगी को समय पर उठाने के आदेश दिए है।  

chat bot
आपका साथी