बिजली ने किरकिरा किया छुट्टी का मजा

जागरण संवाददाता, कानपुर: धड़ाधड़ बिजली फाल्ट ने रविवार को छुट्टी का मजा किरकिरा कर ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 03:01 AM (IST)
बिजली ने किरकिरा किया छुट्टी का मजा
बिजली ने किरकिरा किया छुट्टी का मजा

जागरण संवाददाता, कानपुर: धड़ाधड़ बिजली फाल्ट ने रविवार को छुट्टी का मजा किरकिरा कर दिया। शहर के दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में बिजली गुल हुई। सर्वाधिक समस्या फूलबाग और सुजातगंज क्षेत्रों में हुई, जहां चार घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई ठप रही।

फूलबाग फीडर आधी रात से ट्रिप होना शुरू हो गया। रात साढ़े बारह बजे से सवा दो बजे तक बिजली गुल रही। केबिल बॉक्स फुंकने की वजह से झरिया मार्केट की 400केवी ट्रांसफार्मर बंद हो गया। सुबह करीब नौ बजे से शाम सात बजे तक करीब दस घंटे तक बिजली के लिए लोग त्राहि-त्राहि करते रहे। फूलबाग फीडर के अंतर्गत ही क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के लिए एक बजे से चार बजे तक बिजली सप्लाई काटनी पड़ी। इस तरह पूरे फूलबाग फीडर क्षेत्र में बिजली समस्या बनी रही। सुजातगंज में भी सुबह पौने छह बजे से साढ़े दस बजे तक बिजली ठप रही।

श्याम नगर में भी सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे, सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक दालमंडी में बिजली गुल रही। बी ब्लॉक पनकी व हैरिसगंज में भी तकनीकी खामी के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। 220केवी नौबस्ता में आई तकनीकी खामी के चलते गोविंद नगर, बाबूपुरवा, विश्व बैंक बर्रा, कर्रही, हरदेव नगर, आनंदपुर के चलते दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच बिजली सप्लाई नहीं हुई। इसके चलते करीब तीन लाख लोग प्रभावित रहे। रतनपुर का बी ब्लॉक फीडर फ्लैश ओवर के चलते पौने दोसे पौने चार बजे तक प्रभावित रहा।

आज यहां गुल रहेगी बिजली

पेड़ों की कटाई छंटाई के चलते एच, एच-1,एच-2, जी, एन, ब्लॉक किदवई नगर में सुबह 11 बजे से दो बजे तक।

chat bot
आपका साथी