तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबकर चालक व मजदूर की गई जान

रामपुर थानाक्षेत्र में हुआ हादसा, दो अन्य मजदूर घायल, सभी किसानों से खरीदे गए कुम्हड़ा को लादने जा रहे थे।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 02:56 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 02:56 PM (IST)
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबकर चालक व मजदूर की गई जान
तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबकर चालक व मजदूर की गई जान
उरई, जागरण संवाददाता। रामपुरा थाना क्षेत्र के लिदाऊपुर गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक की अस्पताल ले जाते समय सांसें टूट गईं। वहीं दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी किसानों से खरीदे गए कुम्हड़ा लादने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
लिदाऊपुर निवासी मोनू गांव के किसानों से खरीदे गए कुम्हड़ा को ट्रैक्टर पर लादने जा रहा था। उसके साथ मजदूर भी थे। खेतों पर जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर मोनू नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खंदक में पलट गया। जिसके नीचे सभी लोग दब गए।
चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को बाहर निकाला। मौके पर ही कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर गांव निवासी ४० वर्षीय मजदूर ज्ञान सिंह उर्फ गब्बर पुत्र रामप्रकाश की मौत हो गई। जबकि मोनू व नैनापुर निवासी मजदूर महेश पुत्र गंगाप्रसाद, संजीत कुमार पुत्र हरनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन ग्रामीण सभी को लेकर अस्पताल भागे पर रास्ते में चालक मोनू ने भी दम तोड़ दिया। संजीत व महेश को भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में मची चीख पुकार
हादसे की जानकारी होते ही सभी के परिजन सीएचसी पहुंच गए। जहां दो लोगों की मौत की जानकारी होते ही चीख पुकार मच गई। 
chat bot
आपका साथी