21 वार्डों में आज से अलग-अलग उठेगा गीला, सूखा व खतरनाक कूड़ा

अक्टूबर तक शहर के सभी 110 वार्डों से अलग-अलग कूड़ा उठाने का है लक्ष्य।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 11:58 PM (IST)
21 वार्डों में आज से अलग-अलग उठेगा गीला, सूखा व खतरनाक कूड़ा
21 वार्डों में आज से अलग-अलग उठेगा गीला, सूखा व खतरनाक कूड़ा

कानपुर, जेएनएन। शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से नगर निगम अमला एक मई से 21 वार्डों से गीला, सूखा और खतरनाक कूड़ा अलग-अलग उठाएगा। अक्टूबर माह तक 110 वार्डों से घर-घर से अलग-अलग कूड़ा उठाने का लक्ष्य रखा गया है।

ऐसे रखना होगा कूड़ा और देना भी होगा अलग-अलग

-हरे कूड़ेदान में गीला कूड़ा- बचा हुआ भोजन, फल सब्जियों के छिलके आदि।

-नीले कूड़ेदान में सूखा कूड़ा- पेपर, कांच, लोहा प्लास्टिक आदि।

-लाल कूड़ेदान में ब्लड, सेनेटरीनेपकिन, डायपर आदि

गीला कूड़ा जाएगा : ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से भाऊसिंह पनकी में स्थित निस्तारण में खाद बनाने के लिए भेजा जाएगा।

सूखा कूड़ा जाएगा : कूड़ाघरों को बनाए जा रहे मैटीरियल सेंटर में रखा जाएगा। इसमें रीसाइक्लिंग होने वाला कूड़ा हटा दिया जाएगा। इसके बाद बचे कूड़े का निस्तारण प्लांट में किया जाएगा।

कूड़ा के साथ देना होगा यूजर चार्ज

अलग-अलग कूड़ा नगर निगम को देने के साथ ही यूजर चार्ज देना होगा। भवन व प्रतिष्ठानों का अलग-अलग यूजर चार्ज होगा।

तीन बार समझाने के बाद कार्रवाई

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सभी स्वास्थ्य अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तीन बार अलग-अलग कूड़ा न देने पर समझाया जाए। इसके बाद नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाए। इसके बाद भी न मानने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाए। एनजीटी के तहत कार्रवाई की जाए। इसके लिए पचास सीएनजी लोडर खरीदे गए है।

यहां से आज से उठेगा कूड़ा

जोन एक

वार्ड - सीसामऊ दक्षिणी (71), सिविल लाइंस (78), जनरलगंज (104), चमनगंज (107)

यह होगी व्यवस्था

रिक्शे - 13

टाटा एक्स - 10

जोन दो

वार्ड -तिवारीपुर (58), हरजेन्दर नगर (28)सफीपुर (11) चकेरी (12)

यह होगी व्यवस्था

रिक्शे 23

टाटा एक्स- 18

जोन तीन

वार्ड- बिनगवां (87) खाड़ेपुर (21)जूही हमीरपुर रोड (38) अजीतगंज (36)

यह होगी व्यवस्था

रिक्शे-23

टाटा एक्स -15

जोन चार

वार्ड - पुराना कानपुर (13) परमट(42) सूटरगंज (75)

यह होगी व्यवस्था

रिक्शे -9

टाटा एक्स -7

जोन पांच

वार्ड- गोविंद नगर साउथ (48)कौशलपुरी (81) गोविंद (93)

यह होगी व्यवस्था

रिक्शे -17

टाटा एक्स -11

जोन छह

वार्ड- अंबेडकर नगर (30) कल्याणपुर आवास विकास (23) गीतानगर(52)

यह होगी व्यवस्था

रिक्शे -13

टाटा एक्स -11

-हर वार्ड में एक सेनेटरी इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी तय

- वार्डों में निकलेंगे वाहन- सुबह 7 बजे

इसके बाद इन वार्डों में शुरू होगा अभियान

माह      वार्ड

जून       20

जुलाई    20

अगस्त   19

सितंबर   16

अक्टूबर 14

कूड़ा फेंकने वालों की दें इस नंबर पर जानकारी - 8601805555

लाउडस्पीकर से हो रहा प्रचार

नगर निगम द्वारा लाउडस्पीकर से संबंधित वार्डों में अलग-अलग कूड़ा उठाने का प्रचार किया जा रहा है।  

chat bot
आपका साथी