हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो काली दीपावली मनाएंगे व्यापारी

जागरण संवाददाता, कानपुर: प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री के मालिक विमल गुप्ता की हत्या के तीसरे दिन मंगल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 01:18 AM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 01:18 AM (IST)
हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो काली दीपावली मनाएंगे व्यापारी
हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो काली दीपावली मनाएंगे व्यापारी

जागरण संवाददाता, कानपुर: प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री के मालिक विमल गुप्ता की हत्या के तीसरे दिन मंगलवार को शहर भर के उद्यमियों व व्यापारियों ने भन्नानापुरवा में श्रद्धांजलि सभा की। चेतावनी दी कि अगर रविवार तक खुलासा नहीं हुआ तो सोमवार से आंदोलन होगा, काली दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान सीबीआइ जांच की भी मांग उठी। हंगामे और प्रदर्शन की आशंका में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार संगठन व प्लास्टिक मैनुफैक्च¨रग वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में हुई श्रद्धाजलि सभा में कारोबारी विमल गुप्ता की तीनों बेटियां, भाई, भतीजे व परिवार के तमाम सदस्य मौजूद थे। व्यापारी हाथों में विरोध स्वरूप पोस्टर व तख्तियां लिए थे। आइआइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि व्यापारियों पर हमले नहीं रुके तो कानपुर में उद्योग व्यापार बंद हो जाएंगे। कोपेस्टेट के अध्यक्ष विजय कपूर, विधायक इरफान सोलंकी, कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, सपा अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि वे भी साथ हैं। पीआइए अध्यक्ष मनोज बंका, प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश इसरानी ने मुआवजे की माग की। संचालन पवन गुप्ता ने किया। इस दौरान अतुल द्विवेदी, राजे गुप्ता, ज्ञानेश मिश्र, अभिमन्यु गुप्ता, सरदार गुरुजिन्दर सिंह, रोशन गुप्ता, इखलाख मिर्जा, नवीन शर्मा, अर्चना गुप्ता, पुष्पा गुप्ता समेत 44 संगठनों के लोग रहे।

-----------------------

रो पड़ी बेटी, बोली हत्यारे को दी जाए फांसी

दिवंगत विमल गुप्ता की बेटी पिंकी इस दौरान फफक पड़ी। उसने कहा कि पापा ही हम तीनों बहनों का सहारा थे। हत्यारों ने हमसे उन्हें छीन लिया। उनके कातिलों को हर हाल में फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी