सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में जोश भर रही कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन शहर कांग्रेस कमेटी ने सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत करने में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 04:05 PM (IST)
सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में जोश भर रही कांग्रेस
सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में जोश भर रही कांग्रेस

जागरण संवाददाता, कानपुर : लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को ही चुनावी रणभेरी बजा दी। कांग्रेस और भाजपा सरकार के कामकाज की तुलनात्मक तस्वीर कार्यकर्ताओं के सामने रखी। उनमें जोश भरा और इस तस्वीर के साथ मतदाताओं के बीच जाने के निर्देश दिए गए।

उप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में ब्लाक व पीसीसी क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन होने हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पहला कार्यकर्ता सम्मेलन मरियमपुर चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। इसमें तीन वार्ड के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए कमर कसने और कांग्रेस के कार्यो को मतदाताओं के बीच मजबूती से रखने की बात कही। यूपीसीसी के महासचिव और नगर प्रभारी ओपी श्रीवास्तव ने मोदी सरकार को झूठे वादों की सरकार बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरना है ताकि 2019 की विजय में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। कार्यक्रम का संयोजन एआइसीसी सदस्य अमनदीप सिंह गंभीर ने और संचालन वार्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया। सम्मेलन में लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, राकेश साहू, राजकुमार पाल, बृज नारायन शर्मा, सैमुअल लकी सिंह, दिनेश शर्मा, राजेंद्र मिश्र बब्बू, डॉ. आरके जगत, राजेश शुक्ला ने विचार व्यक्त किए।

कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान कर रही है कि अभी से जुट जाएं और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताएं।

chat bot
आपका साथी