कांग्रेस संगठन में हो सकता फेरबदल!

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी, कई नाम दौड़ में, लगा रहे लखनऊ के चक्कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 10:32 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 01:50 PM (IST)
कांग्रेस संगठन में हो सकता फेरबदल!
कांग्रेस संगठन में हो सकता फेरबदल!

जागरण संवाददाता, कानपुर : अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है। इसे देखते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कांग्रेस प्रदेश में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। शहर में भी इसे लेकर चर्चा गर्म है। दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली के चक्कर भी लगाने शुरू कर दिए हैं। देखना यह है कि उनकी यह भागदौड़ कहां तक सार्थक साबित हो पाती है।

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी चूक करने के मूड में नहीं है। पिछले चुनावों में गिरती साख से कांग्रेस ने सीख लेने का फैसला किया है। प्रदेश की लोकसभा सीटों पर पिछले परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए संगठन तैयारी में जुट गया है। जिसके चलते जिलों में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति परखने को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। इन कार्यकर्ता सम्मेलन की मानीट¨रग स्वयं प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने की। संगठन में खेमेबाजी खुलकर सामने आई। जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव कर सकती है। नतीजा अब जल्द ही आने वाला है। शहर की बात करें तो यहां भी फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई नाम भी तेजी से लिए जा रहे हैं। इनका लखनऊ से दिल्ली तक का सफर भी पूरा हो चुका है। अब देखना है कि प्रदेश में बड़े फेरबदल के मूड में कांग्रेस शहर में कितना ठहराव लेती है।

chat bot
आपका साथी