अब तक सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा पांच डिग्री

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी आगे और गिरेगा पारा,दिन में धूप से राहत, रात में गलन और हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल।

By Edited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 01:41 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 11:41 AM (IST)
अब तक सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा पांच डिग्री
अब तक सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा पांच डिग्री
कानपुर, जेएनएन। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। भले ही दिन में धूप से राहत है, लेकिन गलन भरी रात काटना मुश्किल हो रहा है। रविवार को सीजन न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शहर में इस सीजन की अब तक सबसे ठंडी रात रही। गलन और सर्द हवाओं की मार के बाद भी नगर निगम अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कर सका है। इससे रिक्शा चालक समेत खुले में रात बीताने वाले लोग सभी परेशान हैं। तमाम जगहों पर टायर जलाकर लोग हाथ सेंकते नजर आए।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सीजन में इस पहले न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था जो रविवार को और गिर गया। आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। रविवार को सीएसए के मौसम विभाग में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि रात में आसमान साफ रहने से दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  
ठंड से दो की मौत
ठंड का बढ़ता असर जिंदगियों पर भारी पड़ने लगा है। काकादेव एम ब्लाक निवासी रिक्शा चालक अनिल शनिवार देर रात घर लौट रहा था कि हिमाचल सिनेमा वाली गली में अचानक उन्हें उल्टियां होने लगी। वह रिक्शे पर गिर पड़ा। रविवार सुबह लोगों ने देखा तो अनिल की मौत हो चुकी थी। पल्लेदारी करने वाला सुलतानपुर निवासी रामू पनकी सब्जी मंडी में झोपड़ी डालकर रहता था। शनिवार रात ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
chat bot
आपका साथी