बुंदेलखंड से BSP के राष्ट्रीय महाचसचिव ने भरी हुंकार, भाजपा-सपा को बताया एक ही सिक्के के पहलू

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियाें ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बसपा भी लगातार अपने ब्राह्मण वोटबैंक को साधने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बांदा पहुंचे और यहां पर उन्होंने बबेरू में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित किया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 05:35 PM (IST)
बुंदेलखंड से BSP के राष्ट्रीय महाचसचिव ने भरी हुंकार, भाजपा-सपा को बताया एक ही सिक्के के पहलू
सतीश मिश्रा बीच में, (दाएं) पूर्व मंत्री नकुल दुबे व बल्देव वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत करते बसपाई।

बांदा, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गुरुवार को बुंदेलखंड के दौरे पर थे। बांदा हो या चित्रकूट दोनों ही जनपदों के प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन में वे भाजपा और सपा पर हमलावर रहे। उनका कहना था कि भाजपा और सपा दाेनों एक ही सिक्के के पहलू हैं। सपा की सरकार बनी तो अपराध बढ़े, ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार होता रहा। सपा के पदचिह्नों पर चलकर ब्राह्मणों का वोट लेने के बाद भाजपा ने भी ब्राह्मणों की प्रमुख समस्याओं से मुंह फेर लिया। धर्म की रक्षा करने के बजाय अधर्म का काम भाजपा कर रही है। यह बातें उन्हाेंने बांदा के बबेरू स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

संस्कृत विद्यालय बंद होने पर बोले: बांदा में बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में 1500 से अधिक संस्कृत विद्यालय थे जिसमें छह सौ से अधिक विद्यालय भाजपा की नीति से बंद हो गए। संस्कृत विद्यालय इसलिए बंद किए जा रहे हैं ताकि ब्राह्मण के बच्चे वेदपाठ न कर सकें। प्रतिमाह तीन सौ करोड़ रुपया विज्ञापन के नाम पर खर्च किया जा रहा है।  

श्रीराम मंदिर के नाम पर भी घेरने की भी कोशिश: सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री राम लला के दर्शन करने नहीं दिया गया और उनका आशीर्वाद नहीं लेने दिया ऐसे हालात में भाजपा के लोग स्वयं को भगवान राम का भक्त कहते हैं। भगवान के नाम पर सालों से चंदा ले रहे हैं, इससे लग रहा था कि अयोध्या का विकास हो रहा हो रहा होगा, लेकिन वहां कुछ भी नहीं हुआ। मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया। उसके नाम पर राजनीति करने का काम हमेशा से भारतीय जनता पार्टी ने किया। जब मंदिर का फैसला आया तो भाजपा के लोगों के चेहरे उतर गए। अयोध्या का विकास बहुजन समाज पार्टी के समय का नजर आता है।  सरकार ने मंदिर का भूमि पूजन नहीं किया बल्कि पांच सीटों का पूजन किया है। उन ईटों का भी पता नहीं कहां चले गए।

महिलाआें प्रति अपराध के ग्राफ पर भी उठाए सवाल: बसपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रत्येक दो घंटे में महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है और महंगाई चरम पर है। मोदी-योगी सरकार पर हमला बोलते हुए वे बोले कि पेट्रोल-डीजल महंगा होता जा रहा है, खाने का समान भी महंगा हो रहा है। ऐसे में आखिर जनता कहां जाएगी। किसानों का कानून बनाकर उनकी जमीन हड़पने का काम सरकार कर रही है, उद्योगपतियों को लाभ दे रही है। 

कल्याण सिंह के निधन में मुलायम नहीं पहुंचे: सतीश मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मुलायम सिंह नहीं पहुंचे। हमारी बहन मायावती सबसे पहले पहुंची उसी जगह जेल में बंद अपराधी गायत्री प्रजापति को देखने मुलायम सिंह यादव पहुंच गए थे। तमाम मामले हैं जो यह बताते हैं कि अपराधियों के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। 

ब्राह्मणों का हुआ अपमान: सतीश चंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का अपमान हुआ है और सैकड़ों ब्राह्मणों पर गोली चलाकर फर्जी एनकाउंटर किया गया है उसका उदाहरण बिकरुकांड है। अमर दुबे की पत्नी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा ब्राह्मणों की दुश्मन है। सैकड़ों मंदिरों को तोडऩे का काम किया गया। जो मूर्ति निकली उनको गंगा में विसर्जन कर दिया गया। अगर बहन मायावती की सरकार आई तो इनके सारे काले चिट्ठा का हियाब अवश्य लिया जाएगा। का हिसाब जरूर करेगी।

चित्रकूट में यह रहे मौजूद: जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, रामसेवक शुक्ला, शिवसागर पांडेय,धीरज त्रिपाठी, अतुलव द्विवेदी, सूर्यप्रकाश शुक्ला, सुबोध शुक्ला, राजकिशोर त्रिपाठी, भागवत द्विवेदी, उमाकांत, शिवऔतार त्रिपाठी, अनिल कोल ,कौशलेंद्र कुमार, इकराम वर्मा, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे। 

chat bot
आपका साथी